Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के चौंसला गांव में एक खेत में तारबाड़ में सुबह करीब 8 बजे से एक तेंदुआ फंसा हुआ है। करीब साढ़े पांच घण्टे बीत जाने के बावजूद न तो विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही रेस्क्यू टीम। झाड़ियों में तारबाड़ से फंसा तेंदुआ हालांकि साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसे देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई है। रेंजर केसी पंत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended