Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
देश भर से हजारों की संख्या में जुटे जाटों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने धमकी दी कि आरक्षण समेत अन्य मांगें नहीं मानी गईं तो होली के बाद असहयोग आंदोलन करेंगे और दिल्ली में दूध समेत जरूरी सामान की आपूर्ति ठप कर देंगे। दिल्ली आने वाले सभी हाईवे 20 मार्च को बंद कर देंगे। यह ऐलान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने किया।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-jat-quota-stir-leader-calls-for-blocking-highways-to-delhi-on-20-march-724423.html

Category

🗞
News

Recommended