Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विश्व वन्य जीव दिवस पर कालाढूंगी कॉर्बेट संग्रहालय में वन्य जीवों पर आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर व कॉर्बेट ग्राम विकास समिति छोटी हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पार्क वार्डन शिवराज सिंह ने वन्य जीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पर्यावरण व पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा में ग्रामीण वन विभाग को सहयोग दें। प्रतियोगिता के बाद बच्चों को कॉर्बेट की हेरिटेज ट्रेल वाक कराई गई। इस दौरान शोध रेंज के रेंजर प्रशान्त हिंदवान,जिम कॉर्बेट ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडे, प्रकृति प्रेमी संजय छिमवाल, इंद्र बिष्ट, मनोज पंत, केशर सिंह अधिकारी, गणेश मेहरा आदि शामिल रहे।

Category

🗞
News

Recommended