Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भोजपुर के बड़हरा में पुलिस कस्टडी में राजमिस्त्री की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बड़हरा थाने का घेराव किया। थाने का गेट बंद होने पर बाउंड्री पार कर ग्रामीणों ने थाने में जमकर उत्पात मचाया और रोड़ेबाजी करते हुए थाने को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ दर्जनभर फायरिंग भी की। ग्रामीणों की रोड़ेबाजी में एसडीपीओ को चोट आयी और एक जवान का सिर फूट गया। थाने में तोड़फोड़ के दौरान, अलमीरा, रेकर्ड और दर्जन भर जब्त गाड़ी के अलावे पुलिस गाड़ी में भी आग लगा दी गयी। थाने के मालखाने से तीन रायफल सहित कई सामान को लूट लिया गया। ग्रामीणों ने आरा-बड़हरा रोड को भी जाम कर दिया है। थाना परिसर में स्थित पूर्व व वर्तमान थानाध्यक्ष के आवास में भी तोड़फोड़ की गयी है। टीवी व बर्दी जला दिया गया। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस को थाने से जान बचाकर भागना पड़ा। सदर एसडीओ, एसडीपीओ और एएसपी अभियान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को बड़हरा के लिए रवाना किया गया है। फायर ब्रिगेड व वज्र वाहन भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended