Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आईआईटी रुड़की में तकनीकी महोत्सव ‘कॉग्नीजेंस शुरू हो गया है। इसमें देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के 8 हजार से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव तीन दिन चलेगा। कॉग्नीजेंस में इसरो अपने सेटेलाइट मॉडल दिखाकर छात्रों को रिसर्च के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

आईआईटी रुड़की में शुक्रवार से विधिवत रूप से कॉग्नीजेंस का आगाज हो गया है। इसमें देशभर से करीब आठ हजार छात्र- छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। तकनीकी महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देशभर से विभिन्न आईआईटी, एनआईटी सहित विभिन्न इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों के छात्र पहुंचे हैं। तीन दिवसीय महोत्सव में कार्यशालाएं, व्याख्यान और विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन होंगे। साथ ही डिजिटल, टेलीकॉम, डेवलपमेंट, रोबोटिक्स, थीम, फन ऑनलाइन इवेंट होंगी। इसके अलावा मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर तकनीक से जुड़े इंवेट्स भी होंगे।

Category

🗞
News

Recommended