Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार के भागलपुर में धनेश्वरी पंचायत के नवटोल धनेश्वरी टोला में कथित तौर पर पेंटा टू के इंजेक्शन पड़ने के दस घंटे के बाद एक बच्ची की मौत हो गई है। लक्ष्मी कुमारी नामक सात माह की बच्ची संतोष ऋषिदेव की पुत्री थी। गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 पर एएनएम अनिता कुमारी ने बच्ची को पेंटा टू का इंजेक्शन दिया था। बच्ची की मौत की खबर पर पूरे स्वास्थ महकमे में खलबली मच गयी।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश मंडल, स्वास्थ प्रबंधक केशव कुमार, डा. प्रदीप कुमार, डा भंडारी की टीम ने शुक्रवार की सुबह उस गांव पहुंच कर मामले का जायजा लिया। इधर भरगामा पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना के संबध में बताया जाता है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर लक्ष्मी कुमारी समेत छह बच्चों को गुरुवार करीब दो प्रतिरक्षण का टीका दिया गया था।

संतोष ऋषिदेव ने बताया कि गुरूवार की शाम से बच्ची जोर जोर से रोने लगी। बेचैनी की हालत में किसी तरह बच्ची को चुप कराकर उसे सुला दिया गया। रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गयी। इधर डाॅ ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ही बताया जा सकता है कि टीकाकरण के कारण मौत हुई है या किसी दूसरे कारण से।

Category

🗞
News

Recommended