Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पेंशन और नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत गुरिल्लों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नाराज गुरिल्लों ने इससे पहले चौघानपाटा गांधी पार्क में बैठक की। इस दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों से सैकड़ों की संख्या में गुरिल्ले गांधी पार्क पहुंचे।

केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि कई बार गुरिल्लों को विभागों में नियुक्ति देने की बात कही गई, लेकिन यह महज चुनावी शिगूफा साबित हुआ। गुरिल्लों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। पिछले 2700 दिनों से गुरिल्ले अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। बैठक के बाद गुरिल्लों ने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर नारेबाजी की। इस मौके पर शिवराज बनोला, आनंदी मनराल, राम सिंह, हरीश लाल, शांति देवी, कमला देवी, राधा देवी, मंजू आदि मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended