Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में तराई व पहाड़ को साथ लेकर विकास कार्य करने चाहिए। पर्वतीय राज्य में विकास का संतुलन बहुत जरूरी है। नहीं तो पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन लगातार बढ़ता जाएगा।

सोमवार को रानीखेत रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभात ध्यानी ने कहा कि पार्टी ने किसी का भी समर्थन नहीं किया है। बताया कि जो भी पार्टी जनहित में काम करेगी तो उसका विरोध नहीं होगा। उन्होंने भाजपा से भी पहाड़ और मैदान को साथ लेकर विकास करने की अपील की। उन्होंने जनहित के मुद्दों की उपेक्षा होने पर कड़ा विरोध् का ऐलान भी किया।

Category

🗞
News

Recommended