Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में बीटेक मैकेनिकल तृतीय वर्ष के छात्र अमित गंगवार (21) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी थाना मिलक, जिला रामपुर(उत्तर प्रदेश) ने बुधवार की सुबह 6 बजे विध्यांचल हास्टल के बाथरुम में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। छात्र के खुदकुशी के कारणों का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेजने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। घटना को लेकर इंजीनियरिंग कालेज के छात्र सकते में हैं। कालेज प्रशासन भी घटना को लेकर कुछ करने की स्थिति में है।

Category

🗞
News

Recommended