Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पटेलनगर इलाके से तीन दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग की बरामदगी को लेकर एक संगठन विशेष के लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान दूसरे पक्ष धमकी से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। इस पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारी। इससे भगदड़ मच गई। एक पक्ष का आरोप था कि नाबालिग का अपहरण किया गया। संगठन विशेष के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। इस मामले में शाम को गीता भवन में बैठक रखी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच की बात कह रही है।

Category

🗞
News

Recommended