Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अमेरिका ने भारत को नस्लीय हमलों से जुड़ी घटनाओं के भारतीय पीड़ितों के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, अमेरिका सरकार की ओर से विदेश विभाग ने संवेदना प्रकट की।

अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने हर्दिश पटेल और दीप राय से जुड़ी दुखद घटनाओं को लेकर अपनी गहरी चिंता प्रकट करने के लिए अमेरिका के विदेश विभाग से संपर्क किया था। नवतेज सरना ने ऐसी घटनाएं रोकने और भारतीय समुदाय की रक्षा की जरूरत पर बल दिया।

पटेल मामले में काउंटी के शेरीफ ने संकेत दिया कि शायद यह हेट क्राइम आधारित अपराध न हो। भारतीय दूतावास के सूत्र ने कहा, हम उनके संपर्क में बने रहेंगे। अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने संबंधित परिवार से मिलने, संवेदना प्रकट करने और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए अपने एक अधिकारी को लगाया है।
http://www.livehindustan.com/news/international/article1-india-conveys-deep-concerns-to-us-over-recent-killings-of-expatriates-728980.html

Category

🗞
News

Recommended