Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
त्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने किसानों से कर्ज माफी, गन्ने के भुगतान, पर्याप्त बिजली-पानी मुहैया कराने जैसे कई वादे किए थे। इसलिए राज्य में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश के करोड़ों किसानों की उम्मीदें उफान पर हैं। 'हिन्दुस्तान' ने किसानों से उनकी इन्हीं उम्मीद और मांगों पर बात की। उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड के आठ जिलों के दर्जनों गांवों में जाकर पूछा कि किसानों को सरकार से क्या चाहिए? किसानों ने कहा कि सरकार सबसे पहले कर्ज माफ करे। नहर में पानी और पर्याप्त बिजली तो चाहिए ही। इसके अलावा हर इलाके के किसानों की अपनी छोटी-बड़ी मांगे भी हैं।

Category

🗞
News

Recommended