Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आम्रपाली इंस्टिट्यूट में यूथ इंपावरमेंट फॉर नेशन बिल्डिंग सेमिनार में बोलते हुए भाजपा सासंद वरुण गांधी ने कहा कि देश की राजनीति बुजुर्ग हो चुकी है। ऐसे में देश के युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा बड़ी संख्या में राजनीति में शामिल होकर देश की तकदीर को बदल सकते हैं।

आम्रपाली इंस्टिट्यूट के सभागार में आयोजित सेमिनार में बोलते हुए सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि युवा को निडर होकर आगे आना होगा। देश को युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा भारत में जबतक युवा राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं करेंगे तबतक देश को नईं दिशा में नहीं ले जाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज सेवा के साथ ही राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

Category

🗞
News

Recommended