Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लखनऊ चौक का प्रसिद्ध बड़ी काली जी मंदिर शहर के सबसे प्राचीनतम मंदिर में से एक है। मंदिर के पुजारी पं. शक्तिदीन अवस्थी ने बताया कि करीब 2000 वर्ष पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य ने यह मंदिर बनवाया था। यहां आरती में चढ़ने वाला लौंग और कपूर को प्रसाद के रुप में बांटा जाता है।

मन्दिर में माता के 40 दिन दर्शन करने व ज्योति जलवाने से मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र में नवमी और दशमी के दिन अष्टधतु की बनी काली जी की खास मूर्ति की पूजा होती है।
http://www.livehindustan.com/news/astrology/article1-adi-guru-shankracharya-made-this-amndir-of-lucknow--753263.html

Category

🗞
News

Recommended