Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
देहरादून के पैसेफिक होटल भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने जैसे ही पूर्व सांसद और चौबट्टाखाल से नवनिर्वाचित विधायक सतपाल महाराज पहुंचे, उनके समर्थक उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। कुछ तो उन्हें सीएम बनाने के भी नारे लगाते नजर आए।

देहरादून के पैसेफिक होटल में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां सीएम पद के नाम का औपचारिक ऐलान होना है। सीएम पद के लिए सबसे आगे त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम चल रहा है। बता दें कि सीएम की पद की दौड़ में सतपाल महाराज और प्रकाश पंत का नाम भी चल रहा था। लेकिन बताया जा रहा है अंतिम समय में केंद्रीय नेतृत्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई। आज शाम तक विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के नाम का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम सीएम के लिए तय माना जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended