Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ऋषिकेश के लगातार तीसरी बार जीते भाजपा विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल को विधानसभा स्पीकर बनना तय है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा सचिक के समक्ष नामांकन करवाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक और प्रकाश पंत सहित अन्य विधायक भी मौजूद थे। स्पीकर के लिए कांग्रेस की ओर से अब तक किसी ने नामांकन नहीं करवाया है। गुरुवार को स्पीकर के लिए विधानसभा में चुनाव होना है।कांग्रेस की ओर से नामांकन ना आने और भाजपा के 57 विधायक होने के चलते प्रेमचंद्र अग्रवाल का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended