Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बालों में केरोटिन रिबॉन्डिग से उनकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं। दोमुहें बालों की समस्या शुरू हो जाती है। बाल बेजान से दिखते हैं। केमिकल शैंपू का उपयोग समस्या और बढ़ाता है। जो भी फैशन बालों में अपनाएं, उसे साइंटिफिकली करें। यानी डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं। डॉक्टर दीपाली कहती हैं, ‘मैं बालों में साल में एक-दो बार कुछ जरूर करती हूं। ऐसे में मैं बाल धोने में बेबी शैंपू का उपयोग करती हूं। हफ्ते में एक दिन एंटी डैंड्रफ शैंपू लगाती हूं। महीने में एक दिन घर पर हेयर स्पा करती हूं। जब भी इस तरह का केमिकल लगाती हूं, तो अपनी डाइट में विटामिन ई, बायोटिन, जिंक, आयरन और अन्य जरूरी मिनरल्स को बढ़ा देती हूं। अगर ये नहीं कर पाती, तो ऐसा सप्लीमेंट लेती हूं, जिसे बालों में कलर कराने के 15 दिन पहले और बाद तक लेती रहूं।’

Category

🗞
News

Recommended