Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
sultanpur woman murdered and her Mouth was badly crushed with stones

रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित धम्मौर थाना क्षेत्र में मौजूद एक ईंट के भट्टे के पास युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि हत्यारोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और महिला के मुंह को ईंटों से कुचल दिया। कहा जा रहा है कि हत्यारोपियों ने लाश की पहचान छिपाने के लिए शव के साथ ऐसी दरिंदगी की है। जानकारी के अनुसार जिले के धम्मौर थाना अंर्तगत छरौली गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक युवती की हत्या कर दी। उसकी लाश को गांव के ही एक पुराने ईंट भट्ठे के पास छोड़ कर हमलावर फरार हो गए। गांव के किनारे इस तरह लाश पड़ी देख इलाके में हड़कम्प मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Category

🗞
News

Recommended