Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी के बरहैनी रेंज में शुक्रवार की सुबह वन विभाग व खनन माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। इस बीच दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

वन विभाग की टीम को सुबह 5 बजे सूचना मिली कि रेंज के महोला जंगल के पास बोर नदी में करीब दर्जन भर ट्रेक्टर ट्रालियां अवैध खनन कर रही हैं। इस पर टीम मौके पर पहुँची तो माफियाओं ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वन कर्मियों ने भी फायर दागे। कुछ माफिया फायरिंग के बल पे मौके से ट्रेक्टर भगा ले गए। जबकि तीन ट्रैक्टर वन विभाग की पकड़ में आ गए। रेंजर मयंक कुमार गर्ग ने बताया कि एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया है, दो ट्रेक्टरों से 40 हजार रुपए का जुर्म वसूला गया है। रेंजर ने बताया कि अज्ञात माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

Category

🗞
News

Recommended