Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने आरटीओ दप्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दफ्तर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की क्लास लेते हुए दफ्तर में दलाली व्यवस्था को बंद कराने के निर्देश दिए। मंत्री के दौरे को देखकर दफ्तर में मौजूद दलालों में हडकंप मच गया। वह स्थिति को देखते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरटीओ दफ्तर में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दफ्तर में लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाए। लोगों को लाइसेंस जारी करने में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।

Category

🗞
News

Recommended