Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कलेक्ट्रेट रोड पर शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट चलते क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मार्ग में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार देर शाम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मार्ग में विधायक कैलाश गहतोड़ी में खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

बुधवार सुबह ही क्षेत्रीय विधायक ने स्थल पर पहुचकर महिलाओं को आश्वासन दिया कि मुख्यालय में कहीं भी शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब विरोधी आंदोलन में महिलाओं को अपना समर्थन देने की घोषणा की। विधायक ने फोन कर जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल को धरना स्थल पर पहुंचने को कहा। डीएम के पहुंचने पर उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्यालय में कहीं भी दुकान नही खुलवाने का अनुरोध किया। धरने प्रदर्शन में मुख्यालय के कई गांवों की महिलाएं शामिल रहीं।

Category

🗞
News

Recommended