Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जल संस्थान की पानी की मैन लाइन टूट गई। छह घंटे से पानी बह रहा है। नगर में पानी की किल्लत है। उपभोक्ताओं की सूचना के बावजूद भी पिछले छह घंटों में भी जल संस्थान पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं कर सका है। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। पानी सड़क पर बहने से उनकी दुकानों में कीचड़ जमा हो रही है।

माल रोड में हनुमान मंदिर के समीप जखेड़ा पेयजल लाइन का मैन पाइप टूट गया। सुबह करीब पांच बजे से पानी बहने लगा। सड़क पर पानी बर्बाद होने से लोगों के घरों तक आपूर्ति भी नहीं हो सकी। सड़क के आसपास पाइप हवा में हैं। भारी गाड़ियों के चपेट में आने से अक्सर बड़े पाइप रिसने लगते हैं। 80 के दशक में बनी योजना के पाइप अब जर्जर हो गए हैं। शुक्रवार को आधे शहर का पानी सड़क पर बह गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू जोशी ने बताया कि छह घंटे हो गए हैं, विभाग को कोई भी नुमाइंदा पाइप लाइन दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं ने विभाग को फोन से सूचना भी दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पानी की बर्बादी और दूसरी तरफ शहर के लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उपभोक्ता संदीप पंत, राजीव गोस्वामी, कैलाश कर्म्याल, हिमांशु खेतवाल, रोहित पांडे आदि ने कहा कि पाइप लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे दुकानों में कीचड़ पहुंच रही है। उनका सामान भी खराब हो गया है। उन्होंने जलसंस्थान से नुकसान की भरपाई की मांग की है। इधर ईई केएस खाती ने कहा कि पाइप लाइन को जल्द दुरस्त कराया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended