Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिलौना में बारिश के बावजूद महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन जारी रखा। उन्होंने सड़कों पर मुख्य मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाया।

आंदोलित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि गांव में शराब की दुकान खोली गई तो इस व्यापक विरोध किया जाएगा। विरोध में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोलने को लेकर लंबे समय से विरोध हो रहा है, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। मुख्य मार्ग पर जाम के चलते क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से जाम खुलाने का आग्रह किया।

Category

🗞
News

Recommended