Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अगरेर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में सोमवार को हुई भीषण अगलगी की घटना में लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना सहेन्द्र सिंह के मुर्गा फार्म से शुरू हुई जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फार्म में रखे ढाई हजार मुर्गे जल गए और फार्म भी जलकर राख हो गया। मुर्गा फार्म की आग पास में ही सहेन्द्र के खलिहान में पहुंच गई। खलिहान में सहेन्द्र के अलावा भीम सिंह, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह की लगभग 18 बिगहे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

Category

🗞
News

Recommended