Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
तेज हवा से गिरे एक पेड़ की चपेट में आकर मारे गए बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है। उनकी पहचान काशीपुर निवासी बालकिशन के रूप में हुई है।

काशीपुर निवासी बुजुर्ग बालकिशन बीते एक हफ्ते से अपनी भतीजी रेखा के इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच आये थे। बालकिशन (55) अपनी भतीजी का उपचार हल्द्वानी एसटीएच में करवा रहे थे। बुधवार सुबह वह दामाद लेखराज को बेटी के पास छोड़कर खाना लेने अस्पताल से बाहर गए। दोपहर करीब 12 बजे जब वह अस्पताल गेट पर थे तो सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। बिजनौर निवासी दामाद ने बताया कि लेखराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेखा के इलाज के लिए एक हफ्ते पहले यहां आया था। रेखा अस्पताल में ही भर्ती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं गौरापड़ाव में पेड़ गिरने से एक दर्जन वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Category

🗞
News

Recommended