Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित बैरियर नंबर छह के पास एक कंपनी के कैमिकल गोदाम में आग लग गई। जब गोदाम के अंदर से धुआं निकलने लगा तो सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने बेमुश्किल आग पर काबू पाया।

बहादराबाद में एक कंपनी में प्रयुक्त होने वाला कैमिकल और अन्य सामान का गोदाम है। पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 6:30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का पता बहार खड़े दो सिक्योरिटी गार्डों को तब चला, जब भयंकर धुआं ऊपर लगी जालियों से निकलने लगा। गार्डों ने आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी को दी। पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने के लिए दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। गोदाम बंद था, इसलिए आग बुझाने के लिए पहले शीशे, स्टर और जालियां तोड़कर दमकल कर्मी अंदर घुसे और पानी से आग पर काबू पाया। आग से हुआ नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायरबिग्रेड आग लगने के कारणों का पता ला रही है।

Category

🗞
News

Recommended