Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सब एक रोड रेज के बाद हुआ है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया। उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है। हालांकि हमले के समय मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। मनोज तिवारी के मुताबिक यह एक तरीके से जानलेवा हमला है, क्योंकि वह हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे।

हालांकि सुबह दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्य कुमार और उसके भाई जसवंत के रूप मे हुई है। डीसीपी नई दिल्ली बी के सिह के मुताबिक मनोज तिवारी के घर के पास मोड़ पर एक वैगन आर कार और मनोज तिवारी के स्टाफ की स्कोर्पियो कार की हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-bjp-delhi-chief-manoj-tiwari-house-ransacked-in-delhi-4-arrested-808078.html
https://www.facebook.com/LiveHindustanNews/

Category

🗞
News

Recommended