Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से चल रहा घमासान बुधवार को समाप्त हो गया। सुबह 11 बजे सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी की बैठक में ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान को पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा कुमार विश्वास की पार्टी में सक्रियता बढ़ाने के लिए राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं इससे पहले मंगलवार देर रात केजरीवाल के घर कुमार विश्वास की मौजूदगी में आप नेताओं की बैठक हुई। करीब एक घंटे चली गुप्त बैठक के बाद कुमार विश्वास मीडिया से बिना बात किए ही अपने घर की ओर रवाना हो गए।
केजरीवाल के घर हुई इस बैठक में कुमार विश्वास के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आशुतोष शामिल थे। जबकि थोड़ी देर बाद आप मंत्री कपिल मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए थे। कपिल मिश्रा पार्टी में कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं।
http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-aam-admi-party-leader-kumar-vishwas-says-will-take-decision-tonight-809231.html

https://www.facebook.com/LiveHindustanNews/

Category

🗞
News

Recommended