Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कुशीनगर। हिन्दुस्तान टीम
नेपाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही भारी बारिश ने कुशीनगर में बाढ़ का खौफ पैदा कर दिया है। यूपी-बिहार सीमा पर बाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर बुधवार की अपेक्षा 27 हजार क्यूसेक पानी बढ़ा है और गुरुवार को नदी 1.27 क्यूसेक पर बह रही है। इससे जहां खड्डा रेता क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे मरिचहवा, बकुलादह, बंसतपुर, विंध्याचलपुर व हरिहरपुर आदि गावों की ओर पानी का रुख करने से लोग डरे हुए हैं, वहीं गुरुवार को नेपाल की ओर से अलर्ट किया गया है कि शाम तक नदी का डिस्चार्ज दो लाख क्यूसेक तक भी हो सकता है। इस अलर्ट के बाद गंडक बैराज पर हाई अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि बैराज से पानी अधिक पानी छोड़े जाने पर खड्डा से लेकर तमकुहीराज के पिपराघाट तक बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है।


http://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/kushinagar/news

Category

🗞
News

Recommended