Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
घाघरा ने गुरुवार को अपना रौद्र रूप दिखाते हुए कटान वाले हिस्से से होकर नकहरा के खाले पुरवा को अपने आगोश में ले लिया। यहां सीमा पर बसी तीन ग्राम पंचायतों में पानी भरने के साथ जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी बाढ़ का पानी तेजी से भरने लगा है। वहीं प्रशासन ने हाई एलर्ट घोषित करते हुए गांवों को खाली कराने एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। मौके पर जल पीएसी को बुला लिया गया है। इस बीच घाघरा तेज रफ्तार से बढ़ रही है।

Category

🗞
News

Recommended