Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
घाघरा नदी का जलस्तर पिछले 24 घण्टे में तेजी से बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो नदी शीघ्र ही खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। नदी की धारा कृषि योग्य भूमि की कटान भी तेज कर दी है। इससे तटवर्ती गांवो के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। बरहज थाना घाट पर बने बाढ़ मापक के अनुसार गुरुवार की शाम नदी का जलस्तर 64 मीटर 80 सेमी पर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66 मीटर 50 सेमी से एक मीटर 70 सेमी नीचे है। पिछले 24 घण्टे में नदी का जलस्तर 20 सेमी बढ़ा है। जलस्तर में इस कदर वृद्धि जारी रही तो नदी शीघ्र ही खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended