Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रायपुर में एक घर में खतरनाक जहर फेंकने वाला सांप घुस गया। जब रेस्क्यू दल उसे पकड़ने पहुंचा तो वह फूंकार मारते हुए उनपर हमला करने लगा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसपर काबू पा लिया। शुक्रवार दोपहर को रायपुर निवासी बृज कुमार सैनी के घर में जहरीला सांप घुस गया। लोगों ने 108 को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग को लगा कि कोई सामान्य सांप होगा, लेकिन जब वो मौके पर पहुंचे तो ब्लैक नेक्ड स्पिटिंग कोबरा निकला। कर्मचारी ने सावधानी से सांप पकड़कर राजाजी पार्क के जंगल में छोड़ दिया।

Category

🗞
News

Recommended