Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सीबीगंज में दोपहर बाद जीटीआई के पास गैस पाइप लाइन में लीकेज से हाइवे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई। 

थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पाइपलाइन इंजीनियरों की टीम भी आ गई और लीकेज दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दी गई, जिससे काफी लंबा जाम लग गया।

Category

🗞
News

Recommended