Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हेलो फ्रेंड्स, हमसे दोस्ती करोगे? हम सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रोज निकलोडियन के किड्स एंटरटेनमेंट, वायकॉम 18 चैनल पर शाम 7 बजे एनिमेटेड सीरीज के रूप में आते हैं। अभी तक तुम हमसे मिले ही नहीं। अरे, जैसैे तुम्हें मोटू-पतलू पसंद हैं वैसे ही हम दोनों हैं गट्टू और बट्टू। हम दोनों दोस्त भारत के विश्रामपुर छोटे से शहर के रहने वाले हैं। हमारी एक सुरक्षा व जासूसी एजेंसी है। यहां आने वाले मामलों को सुलझाने में बट्टू का दिमाग लगता है। वहीं गटटू अपने साहसी होने का परिचय देगा। हम गाजर और मैग्निफाइंग ग्लास हमेशा साथ रखते हैं। हम तुम्हें टिंग टांग से भी मिलवाएंगे, जो हमारा बुद्धू सा एक और दोस्त है। टिंग टांग की खासियत है कि उसे मार्शल आर्ट आती है। हम अपनी बद्धिमानी और साहस के बल पर ही तो विलेन शेर सिंह से लड़ने निकलेंगे। अब तुम हमें देखोगे, तो तुम्हें बहुत मजा आएगा। पता है क्यों? अरे, भाई हम तुम्हारा मनोरंजन तो करेंगे ही, साथ ही जासूसी भी करेंगे। तु्म्हें जासूसी की कहानियां पढ़ना, जासूसी फिल्म देखना अच्छा लगता है ना, तो बस चलो, हमसे कर लो दोस्ती। फिर देखो तुम्हें कैसे कॉमेडी के तड़के के साथ एडवेंचर भरे कई रहस्य पता लगेंगे, वे भी एक्शन वाली कॉमिक की तरह बिल्कुल मजेदार ढंग से। खुद ही देख लेना हम दोनों कैसे चुटकियों में पहेलियां बुझा देते हैं, तो चलो तुम भी हमारे साथ हंसते-हंसाते हुए रहस्य की अद्भुत दुनिया में।

Category

🗞
News

Recommended