Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
डाक विभाग के पोस्टमैन ने डीएम व एसएसपी समेत सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण कागजात कबाड़ी को बेच डाला। इसके बदले उसे चंद रुपये मिले लेकिन महत्वपूर्ण कागजातों के चलते न जाने कितनों को नौकरी नहीं मिल सका और सरकारी अभिलेख गायब हो गए। मामले का खुलासा हिन्दुस्तान के स्टिंग आपरेशन के दौरान हुआ। कबाड़ी के पास करीब तीन बोरे में रखे डाक एवं अन्य सरकारी दस्तावेज मिले। इनमें कई ऐसे दस्तावेज काफी महत्वपूर्ण हैं। पूरे मामले की जानकारी हिन्दुस्तान ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) केके भगत को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने पोस्टमैन दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्टमैन पर सरकारी दस्तावेज को बेचने एवं गायब करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में विभागीय स्तर पर कितने अधिकारी शामिल है उसकी भी छानबीन शुरू कर दी गई है।

Category

🗞
News

Recommended