Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
'मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम' आपके अपने और चहेते अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान उस समय और बल मिल गया जब स्कूली छात्रों ने कुछ ही घंटों में तैयार स्वच्छता पर आधारित गीत गाने के बाद इसकी शपथ ली।
दरअसल सेंट जोसफ स्कूल के बच्चों का शुक्रवार की एसेंबली और दिनों से अलग था। यह शुक्रवार का विचार, भाषण तो स्वच्छता पर आधारित था ही। विशेष तौर पर स्वच्छता पर धुन बनाकर गाना तैयार किया गया।
'हो हल्ला गली मोहल्ला, भारत को स्वच्छ बनाना है, हमने ये ठाना है, हो हल्ला गली मोहल्ला...' ये गीत सेंट जोसफ के प्रिंसिपल फादर अमल राज के निर्देश पर सिल्टू सर ने मात्र कुछ घंटों में ही धुन तैयार कर तैयार किया। इस गाने को बच्चों ने इतने अच्छे से गाया जैसे यह काफी पुराना गाना हो। इस गाने के बाद करीब 34 सौ छात्र-छात्राओं ने 'हिन्दुस्तान' द्वारा दी गई स्वच्छता की शपथ ली। अंत में प्रिंसिपल फादर अमलराज ने हिन्दुस्तान को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद भी दिया।

Category

🗞
News

Recommended