उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से मंगलवार को कई अहम फैसले किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षा मित्रों को राहत देने के लिए उनको 2.5 वेटेज अंक देने का फैसला किया गया है।