Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में दिनदहाड़े अस्पताल गेट के पास रिटायरमेंट के रुपये के बंटवारे को लेकर बेटे संग मिलकर देवर ने सगी भाभी को दे दी खौफनाक मौत।

बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज अस्पताल चौक और तपोवर्धन केंद्र के बीच बुधवार को धारदार हथियार से लैस दो अपराधियों ने सफाईकर्मी महिला बुलबुल देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। जांच में हत्या के पीछे महिला का देवर के साथ सास के रिटायरमेंट के रुपये के बंटबारे को लेकर विवाद बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। बुलबुल के बेटे ने अस्पताल पहुंचकर मां की पहचान की। महिला काजवलीचक निवासी गणेश राम की पत्नी बुलबुल थी। महिला का बेटा राजा ने बताया कि उसके पिता इंडियन बैंक में बतौर सफाईकर्मी कायर्रत हैं। कुछ वर्षों से पिता के मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। पिता की जगह अब उसकी मां बुलबुल देवी बैंक में सफाई का काम संभालती थी। बेटे ने हत्या के पीछे चाचा रमेश हरि और चचेरे भाई रामजाने हरि के हाथ होने की बात कही है। वहीं देर शाम तक मृतक महिला का मानसिक रूप से विक्षिप्त पति भी लापता था।
घटना दोपहर 12.35 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो व्यक्ति तपोवर्धन चिकित्सा केंद्र के पास महिला से बात कर रहे थे। बातचीत के कुछ ही देर बाद उन लोगों में झगड़ा होने लगा। अचानक उनमें से एक व्यक्ति ने अपने कमर से धारदार हथियार निकालकर महिला के गले पर वार कर दिया। देखते ही देखते खून से लथपथ महिला मायागंज चौक की तरफ जान बचाकर दौड़ने लगी। इस दौरान दोनों ने महिला का पीछा करते हुए उसकी पीठ और हाथ पर घारदार हथियार से कई वार किए। हमले में बुरी तरह घायल महिला मायागंज चौक पर मौजूद जानकी मेडिकल हॉल के सामने आकर गिर पड़ी। अपराधी तपोवर्धन के ठीक बगल के मोहल्ले से दीवार फांदकर फरार हो गए।

Category

🗞
News

Recommended