Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हिन्दुस्तान के स्वच्छता अभियान मां कसम हिन्दुस्तान को स्वच्छ रखेंगे हम में पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूस और मोहर्रम के जुलूस में भी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। लोगों का कहना था कि हिन्दुस्तान एक बहुत शानदार पहल कर रहा है। इससे लोगों में सफाई के लिए जागरूकता आएगी। सभी लोगों ने कतार बद्ध होकर स्वच्छता की शपथ ली। पूजा पंडालों के बाद विसर्जन जुलूस में भी लोगों स्वच्छता की शपथ ली। विसर्जन जुलूस में जगह जगह लोग रुक कर स्वच्छता के इस शपथ कार्यक्रम का हिस्सा बने रहे थे। उधर मोहर्रम के जुलूस में भी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। कोतवाली चौक पर डीएसपी शहरयार अख्तर ने मोहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Category

🗞
News

Recommended