Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
शिया समुदाय ने शनिवार की रात मोहरर्म की नौवीं तिथि पर मातमी जुलूस निकाला। हुसैनी मिशन के तत्वावधान में साकची वेल्लार रोड में शिया समुदाय ने अलम के साथ जंजीर का मातम किया। ‘अब्बास आ रहे हैं..., ऊंचा रहे अपना अलम... नौहा पढ़ा। अशरे की मजलिस में कर्बला के घटनाक्रम पर रोशनी डाली गई। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इमामबाड़ों में नौमी की रात को फातेहा ख्वाना और सामूहिक दुआ हुई। खिचड़ा, मलीदा, रोट, रहम, जलेबी, शर्बत आदि फातेहा में मुसलमानों ने मोहर्रम की नौमी और दसवीं तारीखी का रोजा रखा। जगह जगह लंगर भी बांटा गया।

Category

🗞
News

Recommended