Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पीरपैंती(भागलपुर)। श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमले में शहीद हुए पीरपैंती(भागलपुर) बेटे की अंत्येष्टि आज सुबह की जाएगी। इस संबंध में कमलचक के ब्रजकिशोर यादव के घर बुधवार सुबह कहलगांव एसडीओ अरुणामचंद वर्मा और डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने पहुंचकर परिजनों से स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने शहीद के बड़े भाई श्रीनिवास यादव, राजकिशोर यादव सहित उनके बेटे अभिषेक से बात की और पारिवार के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि गुरुवार को शहीद का शव पहुंचने के बाद कहलगांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
डीएसपी ने बताया कि किशनगंज से बीएसएफ की टीम आएगी, जबकि पटना से शव के साथ एनडीआरएफ की टीम रहेगी। अधिकारियों ने वहां मौजूद इंस्पेक्टर कुणाल आनंद चक्रवर्ती और बाराहाट थानेदार को आवश्यक निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि देर शाम तक शव के यहां पहुंचने की संभावना है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended