Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी) के सीएसपी संचालक द्वारा करीब एक करोड़ रूपये का घपला के खिलाफ सैकड़ों ग्राहकों ने किया उग्र प्रदर्शन। मामला अररिया जिले के फ़ारबिसगंज में परवाहा स्थित ब्रांच का है।
उग्र ग्राहक फ़ारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में बीते कई महीनों से ग्राहकों की आवाज को किया जा रहा था अनसुना।

इस संबंध में बीओबी के वरीय प्रबंधक ने अपने हाथ खड़े करते हुए कहा कि रीजनल ऑफिस संचालक को नही कर रहा है टर्मिनेट। फिलहाल प्रदर्शन जारी।

Category

🗞
News

Recommended