Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर गोराडीह के मुख्य बाजार निवासी लाइनमैन राजेश कुमार यादव (38) की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों और बीईडीसीपीएल के कर्मचारियों ने कंपनी के कार्यालय के बाहर शव को रखकर कई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने कंपनी के सीईओ को छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा। परिजन और कर्मचारी कंपनी द्वारा मृतक के परिजन को कोई मुआवजा नहीं दिए जाने का विरोध कर रहे थे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और फिर परिजन शव को लेकर वापस लौट गए।

राजेश बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लगी। करंट से झुलसे राजेश की मायागंज लाने के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घटना से आक्रोशित परिजन शव लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे खरमनचक स्थित बीइडीसीपीएल कार्यालय पहुंचे। वहां परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया।

Category

🗞
News

Recommended