Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर शहर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। निजी क्लीनिकों में भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मरीज नहीं देखने की सूचना चिपका दी गई। सुबह मेडिकल कालेज अस्पताल में बडी संख्या में मरीज पहुचे लेकिन डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। सीनियर डॉक्टर अस्पताल परिसर में आये मरीजों को खुद आज लौट जाने को कह रहे थे। हालांकि पैरामेडिकल स्टाफ पहुचे थे और रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खुला लेकिन मरीज वापस हो गए। इमरजेंसी में मरीजों को देखा गया और सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी ही की गई। पहले से प्लान सर्जरी नहीं हुई। इधर शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ डीपी सिंह, शांतनु घोष, हेमशंकर शर्मा का क्लिनिक बंद रहा।

Category

🗞
News

Recommended