Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अररिया के रानीगंज में मंगलवार को प्रखंड के बरबन्ना पंचायत के सेकड़ो बाढ पीड़ितों ने रानीगंज सरसी सड़क मार्ग पुरानी हाट के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे बरबन्ना पंचायत के लिलो देवी, सुगिया देवी, ममता देवी, जागो ऋषिदेव, आदि ने बताया कि विगत एक महीने से स्थानीय मुखिया के द्वारा कहा जा रहा है कि खाता में पैसा जा रहा है बैंक जाते है तो बैंक वाला बोलता है कि सीओ को पूछो, कोई सुनने वाला नही है, करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। मौके पर सीओ सतेंदर नारायण सिंह और रानीगंज पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया।

Category

🗞
News

Recommended