Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में गंगा नहाने गया 13 साल का बच्चा डूब गया। घटना बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। घाट के आसपास मौजूद लोगों ने एक बच्चे को नदी में डूबते देखा। पता करने पर बताया गया कि गोलाघाट का रहने वाला 13 साल का बच्चा उज्ज्वल है।
सूचना मिलते ही उसके परिजन और आस-पास के लोग घाट पर पहुंचे और मछुआरे और गोताखोर उसकी तलाश करने लगे। कई घंटे तक तलाश करने के बाद भी डूबे बच्चे का पता नहीं चला।
बच्चे की डूबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उसका शव बरामद नहीं हुआ है। बच्चे के पिता मुरलीधर साव गोड्डा जिले रहने वाले हैं पर वह गोलाघाट स्थित अपने ससुराल के बगल में ही घर बनाकर रहते हैं। बच्चे के पिता मुरलीधर साव का साइकिल पार्ट्स का होलसेल का कारोबार है।

घटना की सूचना मिलने पर तातारपुर पुलिस और चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंची। देर शाम तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह फिर से उसकी खोज होगी।


नववर्ष के दिन डूबे तीन बच्चों की तलाश में जुटे गोताखोर
उधर नये साल के पहले भागलपुर में सबौर में डूबे 3 बच्चों की तलाश में गोताखोर को लगाया गया। दरअसल सबौर के रजांदीपुर स्थित लालुचक घाट में बच्चों से भरी नाव सुबह करीब 7.30 बजे डूब गई थी। नाव पर सवार 9 बच्चे पिकनिक मनाने के लिए नदी पारकर दूसरी ओर रजंदीपुर घाट की तरफ जा रहे थे। इनमें से छः बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया वहीं तीन बच्चे उसी दिन से लापता हैं। सभी बच्चे लालुचक के संतनगर के रहने वाले थे। घटना के दिन एनडीआरएएफ की टीम ने काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। अब इन बच्चों की तलाश में गोताखोरों को उतारा गया है।

Category

🗞
News

Recommended