Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मिस्ड कॉल से पूरी जिंदगी ही बदल जाएगी दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था। मिस्ड कॉल से दोस्ती और फिर शादी का मामला काफी चर्चा में है। 

4 महीना पहले दोनों सिर्फ मिस्ड कॉल से एक दूसरे से दोस्ती हुई थी। दरअसल किशनगंज के एक युवक सिकंदर के मोबाइल पर गलती से माधवी का कॉल गया था। सिकंदर ने कॉल बैक किया। इसके बाद शुरू हुई अजब प्रेम की गजब कहानी। ये सिलसिला ऐसा चला कि दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

बंगाल के जलपाईगुड़ी की माधवी वर्मन ने सिकंदर के मोबाइल पर गलती से मिस्ड कॉल की। सिकंदर ने मिस्ड कॉल से आने के बाद कॉल बैक किया। तो दोस्ती हो गई। फिर जान पहचान बढ़ने पर दोनों व्हाटअप पर बातें और फोटो आदान-प्रदान करने लगे। इस बीच दोस्ती प्रगाढ़ होने लगी और मामला पयार तक पहुँच गया। और इसके बाद युवक युवती ने शुक्रवार को मंदिर में शादी कर ली। हालांकि शादी के दौरान दोनों के परिजन भी पहुँचे थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की।

Category

🗞
News

Recommended