Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अररिया के फारबिसगंज में देर रात करीब 12:30 बजे सदर रोड की दुकानों में आग लगने से 14 दुकानें अचानक ही जलने लगीं। शुक्रवार की देर रात कुहासे और ठंड की वजह से आग की लपटों के ईद-गिर्द कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहे थे।

व्यवसायियों ने दुकानों से सामान बचाने का प्रयास तो किया मगर जान बचाने के भी लाले पड़ने लगे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। इस दौरान के विलंब से आने पर फायरब्रिगेड और पुलिस को आक्रोशित लोगों और पीड़ितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि आग पर पूरी तरह काबू फायरब्रिगेड ने ही पाया। उधर देरी से आने पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस को खदेड़ने का प्रयास किया और नारेबाजी की।

आग की सूचना पर आ रही फायरब्रिगेड की एक गाड़ी समता गली की नाली में गिर गई। वहीं दूसरी गाड़ी पानी खत्म होने के बाद जैसे ही दोबारा पानी लाने गई आग ने फिर तांडव रुख अख्तियार कर लिया। बाद में जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। सवेरे होते-होते घटनास्थल पर अररिया और जोगबनी से भी फायरब्रिगेड की गाड़ी आ गई। आग में जलकर राख हुए दुकानों में जूता चप्पल, रेडीमेड, सैलून,फूल और चाय की थी। आग लगने का मुख्य कारण बिजली से शार्ट सर्किट बताया जाता है। फारबिसगंज थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार साहा जहां दल बल के साथ घटना पर मौजूद रहे वहीं शनिवार के सवेरे फारबिसगंज सीओ अभय कांत मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

Category

🗞
News

Recommended