Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आप मानें या ना मानें। कुछ लोग इसे आस्था कहेंगे तो कुछ महज अंधविश्वास लेकिन जिन्होंने भी देखा है वह इसे पूरी तरह देवीय शक्ति मान रहे हैं।

जी हां। सुपौल के कचहरी परिसर में बन रहा शिव मंदिर इन दिनों आस्था के साथ-साथ कौतूहल का केंद्र भी बना हुआ है। वजह मंदिर में एक नाग का डेरा जमाना। सुपौल के कचहरी परिसर में कई दिनों से शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है ।

भक्तों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन यहां बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। लेकिन यहां शिवलिंग की स्थापना के पहले से ही बीते कई दिनों से एक नाग ने डेरा जमा लिया है। गहरे भूरे रंग का लगभग 5 फीट और काफी उम्र दराज़ नाग यहां कई दिनों से आ जा रहा है । मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों का कहना है कि नाग यहां शिवलिंग वाले जगह पर घंटों बैठा रहता है और फिर चुपचाप चला जाता है।

मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु भी नाग की मौजूदगी में फूल चढ़ा कर चले जाते हैं। मजे की बात है कि नाग ने आज तक किसी को देखकर कुछ नहीं किया है। वह कहाँ से आता है और कहाँ जाता है यह न तो किसी ने देखा है और न कोई जानता ही है लेकिन सब उसे भोलेनाथ की महिमा मान रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended