Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बाराहाट(बांका) में इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को गाड़ी ने कुचल दिया। अस्पताल लेजाते उसकी मौत हो गई। भड़के लोगों ने जमकर बवाल किया।

हादसा बाराहाट बाजार में बुधवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन से हुआ। छात्रा जूही कुमारी (15) बौंसी के असनाहा गांव की रहने वाली थी और बाराहाट के डॉ. हरिहर चौधरी हाई स्कूल से इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। पुलिस ने कंटेनर वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बौंसी के असनाहा गांव निवासी अनिल शर्मा की बेटी जूही इंटर की परीक्षा देने बाराहाट डा. हरिहर चौधरी हाई स्कूल बुधवार को आई थी। प्रथम पाली की परीक्षा देकर वह पैदल की सड़क पर जा रही थी कि तभी हंसडीहा की ओर से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे लोगों ने तुरंत इलाज के लिए भागलपुर पर ले गये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर दुर्घटना के विरोध में गुस्साए स्थानीय लोगों ने बाराहाट बाजार में टायर जलाते हुए सड़क जाम कर दिया। जाम लगभग दो घंटे तक रहा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा चालक छपरा के डेरनी थाना के पांझी गांव निवासी रामबाबू राय को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended